Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू को काग्रेंसियों ने किया नमन

प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू को काग्रेंसियों ने किया नमन

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का आर्किटेक्ट बताते हुए उनके द्वारा हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्यों का वर्णन किया।
गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने पंडित जी को देश का निर्माता बताते हुए कहा कि नेहरू जी ने अपने शासन के पहले ही कार्यकाल में कृषि, उद्योग, शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, रक्षा आदि सभी क्षेत्रों में एक बेहतर और सुनियोजित शुरुआत देकर, एक प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख बनाई। चौधरी मुज़फ़्फ़र ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के नौनिहालों में देश का भविष्य देखते थे इसीलिए उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले यह सुनिश्चित किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व प्रदेश महासचिव प्रवीण चौधरी ने पंडित नेहरू के द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया और कहा कि आज के राजनेताओं को पंडित नेहरू दूरदर्शिता का सम्मान करते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य अशोक सानी, मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, सचिन वर्मा, सौरव भारद्वाज, वीरसेन उपाध्याय, सुरेंद्र मानिनवाल, अक्षय चौधरी, नसीम खान, अनुज शर्मा, प्राणनाथ, सुनील, रवि कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular