Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिगम ने चकहरेटी में कब्जा मुक्त करायी 18 करोड़ की भूमि

निगम ने चकहरेटी में कब्जा मुक्त करायी 18 करोड़ की भूमि

 

अवधनामा संवाददाता 

उक्त जमीन पर काफी वर्षों से किसान कर रहे थे खेती

सहारनपुर। नगर निगम ने शुक्रवार को चकहरेटी गांव में कार्यवाही करते हुए लगभग 45 बीघा जमीन कब्जा मुक्त करायी और पीलर लगाकर तार-बाड करते हुए नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगा दिया। उक्त भूमि पर काफी वर्षों से किसानों द्वारा खेती की जा रही थी। कब्जा मुक्त करायी गयी जमीन का बाजार मूल्य करीब 18 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुपालन और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन में नगर निगम की राजस्व टीम सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी.एस.नेगी के नेतृत्व में चकहरेटी पहुंची और खसरा नं. 1 व 2 की पैमाईश की तो पाया गया कि नगर निगम की लगभग 45 बीघा भूमि पर किसानों ने अवैध कब्जा कर रखा है और वह उस पर खेती कर रहे हैं। निगम की टीम द्वारा जमीन की पैमाईश कर पीलर व तार-बाड़ लगाकर उक्त भूमि की घेराबन्दी कर दी गयी।
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम, निगम की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है और अवैध कब्जे हटवाकर उनकी घेराबन्दी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा और निगम की भूमि पर कितने ही प्रभावशाली व्यक्ति का कब्जा हो, उसे कब्जा मुक्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने आज चकहरेटी में जिस भूमि को कब्जा मुक्त कराया है उसका बाजार मूल्य करीब 18 करोड़ रूपये आंका गया है।
उक्त कार्यवाही के दौरान कर अधीक्षक विनय शर्मा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. संदीप मिश्रा, राजस्व निरीक्षक विकास, कानूनगों शिव कुमार सैनी, महेन्द्र शर्मा, सोमपाल व तहसील लेखपाल मुकेश कुमार तथा प्रवर्तन दल के प्यार सिंह, हेमराज, पवन कुमार, शिव कुमार, जगपाल, नवाबुद्दीन आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular