Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeवाहन चालकों को दिया गया फस्र्ट रेस्पान्डर का प्रशिक्षण

वाहन चालकों को दिया गया फस्र्ट रेस्पान्डर का प्रशिक्षण

अवधनामा संवाददाता 

ललितपुर। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में प्रदेश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ में मृतको की संख्या में कमी लाये जाने हेतु सभी सम्बन्धित विभागो द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एआरटीओ कार्यालय में सेव लाइफ फाउन्डेशन द्वारा बस, ट्रक, टैम्पो, टैक्सी, ई-रिक्शा के चालको-परिचालकों को ऑनलाइन विडियों कान्फ्रेंसिंग से फस्र्ट रेस्पान्डर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोंपरान्त प्रश्नकाल का अयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी वाहन चालकों/परिचालकों द्वारा शहर के भीतर अथवा राजमार्ग पर वाहन चलाते समय आने वाली कठिनाईयों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये एवं सुक्षाव दिये गये। गुड सेमेरिटन पांच हजार रूपये से पुरूस्कृत किये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी उपस्थित जनों का यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। साथ ही बांसी ललितपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का अयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा अपने उद्वबोधन में सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया किसी भी दोपहिया या चार पहिया वाहन का संचालन करते समय दो पहिया पर हेल्मेट व चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाना अति आवश्यक है। नशे की हलत में वाहन का संचालन कदापि न किया जाये, यातायात नियमों का पालन अवश्य किया जाये। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाऐ इन्ही कारणों से होती है और इन्ही कारणो से वाहन चालक की अधिकांश मृत्यु भी होती है, जिसका दुष्प्रभाव उस व्यक्ति के सारे परिवार पर पड़ता है। इसलिये हमे सदैव वाहन संचालन के समय हेल्मेट, सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। गुड सेमेरिटन पांच हजार रूपये से पुरूस्कृत किये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular