Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeमनबढ़ वनरक्षक का वीडियो वायरल, जिम्मेदार बने मौन

मनबढ़ वनरक्षक का वीडियो वायरल, जिम्मेदार बने मौन

 

अवधनामा संवाददाता

बहुत-सी महिलाओं की लूटी है अस्मत, कोई नहीं बिगाड़ सका मेरा कुछ
सुलतानपुर। वन विभाग में तैनात बेलगाम वनरक्षक का अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गयी है। वनरक्षक ने भगवान के बाद खुद को स्थान देते हुए शैतान की संज्ञा दे रहा है। उसका कहना है कि आज तक मैंने कितनी महिलाओं की अस्मत लूट ली, लेकिन मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सका है। वायरल वीडियो से वन विभाग के अफसरों की बड़ी किरकिरी हो रही है। इसके बाद भी रसूखदार बेलगाम वन रक्षक पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे है।
                       जनपद का बहुचर्चित ब्लाक धनपतगंज क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर नरेंद्र सिंह की तैनाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने महिलाओं के सम्मान के साथ खुलेआम बड़ा ही अभद्र शब्दो का प्रयोग करते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो के जरिए उसने सार्वजनिक तौर पर महिलाओं को दुराचार की वस्तु करार देने का प्रयास किया है। वही सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र में वनरक्षक का वायरल वीडियो महिलाओं को शर्मसार कर रहा है। यही नही स्वयं को रसूखदार बताने वाला वनरक्षक नरेंद्र सिंह का अक्सर विवादों से गहरा नाता रहा है। साथ ही वर्षो से क्षेत्र में तैनाती के कारण कई बार आरोप लगने व विवादित होने के बाद भी इस बेलगाम वन रक्षक के आगे मानो वन महकमा घुटने के बल पर रहता हो। बाहर हाल पूरे मामले में प्रभारी वन निदेशक अमेठी/सुलतानपुर एमएन सिंह ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर दी है। रेंजर सदर तहसील एसएन सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वायरल वीडियो ने वन महकमे में हड़कंप मचा दिया है। उप प्रभागीय वन अधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि वनरक्षक का वीडियो संज्ञान में आया है। प्रभागीय वन विभाग की तरफ से जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच में दोषी मिलने पर वनरक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व भी वनरक्षक का अश्लील ऑडियो वायरल हो चुका है। तत्कालीन रेंजर संत कुमार तिवारी के समय में इनकी अभद्रता सामने आने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। कई अन्य मामलों में भी लंबे समय से आरोपों से घिरा रहा हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular