Friday, August 8, 2025
spot_img
HomeMarqueeआप निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी: सभाजीत सिंह

आप निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी: सभाजीत सिंह

 

अवधनामा संवाददाता

 निष्ठा राय ने थामा आप का दामन

प्रयागराज:  आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी प्रयागराज सभाजीत सिंह ने बुधवार को पार्टी महानगर कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र के उत्तरी विधानसभा के प्रमुख साथियों के साथ बैठक कर संगठन निर्माण की समीक्षा और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई। और सभाजीत सिंह ने कहा वार्ड संगठन के बाद हर 25 घर पर एक मोहल्ला प्रभारी नियुक्त किया जाएगा और निकाय चुनाव में पार्टी जमीनी स्तर पर एक मजबूत संगठन खड़ा कर सभी वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कराने का काम करेगी।
इस दौरान अभिथायती फाउंडेशन की संचालिका निष्ठा राय आप  में शामिल हुईं।
बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी सर्वेश यादव, उत्तरी विधानसभा प्रभारी संजीव मिश्रा, पल्लवी मालवीया, जिला संगठन सह प्रभारी अंजनी मिश्रा, निखिल भारतीय, विकास तिवारी, रितेश सिंह,गौरव सोनी, सत्येंद्र चौधरी,आकाश कुमार, मित्रा कैथवास, जिला संगठन सह प्रभारी नितिन सिंह पटेल, प्रमोद पांडे, जिला संगठन सह प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, विकास पटेल प्रमोद मिश्रा,आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular