Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeपर्यावरण संरक्षण व युवाओं को आत्म निर्भर बनने का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण व युवाओं को आत्म निर्भर बनने का दिया संदेश

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। पर्यावरण संरक्षण व युवाओं के उत्थान को कार्य करने वाली स्नायु संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण व युवाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
जीपीओ रोड स्थित एक होटल में आज स्नायु संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने डीएम अखिलेश सिंह व उनकी पत्नी को बुके देकर, माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया। स्नायु संस्था की अध्यक्षा सुरुचि आर्य व तनु दानी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि यह संस्था पर्यावरण एवं युवा उत्थान के लिए कार्य कर रही है और इसका मकसद लोगों को स्वावलंबन बनाना तथा युवाओं को किस प्रकार घरेलू कार्यों से अपना व्यवसाय स्टार्ट करना है, उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। संस्था अध्यक्ष सुरूचि आर्य ने कहा कि संस्था आगे भी बढ़-चढ़कर पर्यावरण को बचाने एवं घरेलू उद्योगों द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन अंकित सैनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवी दयाल सैनी, सोमपाल सिंह, अमनदीप, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय सैनी, त्रिशला देवी, सुषमा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular