Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ आठ चोर गिरफ्तार

चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ आठ चोर गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

पुलिस का अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया खुलाशा
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने देवरिया मोड़ कस्बा हाटा के पास से आठ वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। पकडे गये वाहन चोरो के पास से पुलिस ने आठ अदद मोटर साइकिल बरामद किया है।
पुलिस लाइन के सभागार मे मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि पकडे गये वाहन चोरो की पहचान पवन यादव उर्फ अमन यादव पुत्र सतीश यादव, आकाश मद्धेशिया पुत्र प्रदीप मद्धेशिया, अकुंश राय पुत्र रामअशीष राय, कुलदीप पुत्र साधूशरण, अविनाश गौड़ उर्फ केश्वर गौड़ पुत्र रामबली, मनीष सिंह पुत्र सन्तोष सिंह, विकास रस्तोगी पुत्र स्व0 अर्जुन रस्तोगी, अजय विश्वकर्मा पुत्र दारा विश्वकर्मा के रूप मे हुई है। यह सभी देवरिया जनपद के निवासी है। एसपी ने बताया कि पकडे गये अभियुक्त अर्न्तजनपदीय स्तर पर सक्रिय होकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसकी सूचना मिलने पर हाटा पुलिस सक्रिय हो गयी और सर्विलांस से इनके मोबाइल नम्बर व लोकेशन को ट्रेस कर कर रही थी। इसके इन्हे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 अदद मोटर साइकिल की बरामदगी की गयी है। सभी के खिलाफ केस दर्ज के जेल भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular