Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurवरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह अरोरा के निधन पर शोक जताया

वरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह अरोरा के निधन पर शोक जताया

 

 

अवधनामा संवाददाता

पत्रकार साथी रूपेश जैन की धर्मपत्नी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित पत्रकार भवन में प्रेस क्लब (रजि.) के तत्वावधान में एक शोकसभा का आयोजन अध्यक्ष राजीव बबेले “सप्पू” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा में प्रेस क्लब के संरक्षक रहे वरिष्ठ पत्रकार हरवीर सिंह अरोरा व तालबेहट से पत्रकार साथी रूपेश कुमार जैन की धर्मपत्नी श्रीमती शिखा जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा में दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से कामनाएं की गई, साथ ही दो मिनिट का मौन धारण किया गया। सभा उपरांत सभी पत्रकार बंधुओं ने लक्ष्मीपुरा स्थित श्री गुरुद्वारा पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक जताया और अंतिम अरदास में शामिल हुए। सभा में प्रेस क्लब संरक्षक सुरेन्द्र नारायण शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अंतिम कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कोषाध्यक्ष रमेश रैकवार, मो. नसीम, अजय बरया, रवि जैन चुनगी, संदीप शर्मा, दिनेश संज्ञा, अक्षय अलया, अमित सोनी, संजीव नामदेव, बृजेश पंथ, पूजा कश्यप, अमित संज्ञा, संजू श्रोती, सुनील जैन, मनोज जैन, बृजेश तिवारी, शिवम पस्तोर, शिब्बू राठौर, विनोद मिश्रा, अनूप नांगल, विकास सोनी, सुमित रैकवार, सुनील सैनी, बलराम पचौरी, आकाश ताम्रकार, आलोक खरे, भूपेन्द्र सोनी आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular