Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeसृष्टि महिला समिति ने ग्राम मुहेर में स्कूली बच्चों में बांटीं चप्पलें 

सृष्टि महिला समिति ने ग्राम मुहेर में स्कूली बच्चों में बांटीं चप्पलें 

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/सिंगरौली नॉर्दर्न कॉल्फील्डस लिमिटेड(एनसीएल) के निगाही क्षेत्र की सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा- शशि दुहान के निर्देशन में लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक विद्यालय, बिलारीपाठ- मुहेर के कक्षा एक से कक्षा पाँच तक के सभी 66 छात्र एवं छात्राओं को चप्पल वितरित की गईं।
समिति के संज्ञान में आया था कि चप्पलों के अभाव में कुछ विद्यार्थियों को अपने घरों से विद्यालय तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है | इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की सदस्याएं  मीना वर्मा,  प्रीति जैन,  रश्मि सिन्हा,  उमा सिंह,  संगीता शुक्ला एवं  सीमा अवस्थी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्याओं ने बच्चों से स्वच्छता, बीमारियों से बचाव, गर्मी में अधिक से अधिक स्वच्छ जल पीने पर बात की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया
|गौरतलब है कि सृष्टि महिला समिति, के सौजन्य से शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास आदि के क्षेत्र में बहुआयामी कार्य किये जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular