Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनव संवत्सर पर की भारत माता की आरती

नव संवत्सर पर की भारत माता की आरती

नव संवत्सर पर की भारत माता की आरती
श्री केशव माधव समिति के तत्वाधान में ज्ञानेंद्र विश्नोई की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा पर नववर्ष पर आरती का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि श्री केशव माधव समिति द्वारा 24 वां भारतीय नववर्ष उत्सव बिरहाना रोड भारत माता मंदिर में भारत माता की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करा कर माल्यार्पण कर चंदन पुष्प अर्पित करके अपनी सनातन संस्कृति को स्मरण करते हुए भारत माता की आरती की गई जिसमें जय जय जय भारत माता वर्ष प्रतिपदा को नमन करते हुए सभी के मस्तक पर केसरिया चंदन लगाकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई भारत माता की जय वंदे मातरम से पूरा क्षेत्र  गूंज उठा। और इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नव संवत्सर काम बहुत है आदि देव ब्रम्हाजी द्वारा सृष्टि की रचना की गई थी ऐसी मानसा है प्रथम सतयुग इसी दिन हुआ था। मुख्य रुप से उपस्थित ज्ञानेंद्र विश्नोई, गोपी ओमर, नरेश मिश्रा अरुण अग्रवाल, विजय राठौर, मुकुंद मिश्रा, राजेश मिश्रा, शशांक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular