फूलों की होली के साथ होली मिलन समारोह का किया आयोजन

कानपुर व्यपारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में लाजपत भवन स्थित होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए संजय टंडन ने बताया कि वृंदावन मथुरा से आए हुए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रूप में नृत्य किया व फूलों की होली खेली गई सभी मंत्र मुक्त होकर नाचने लगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों का स्वागत चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल और संजय टंडन चंदन का टीका लगाकर वह माला पहनाकर किया। आर्केस्ट्रा द्वारा रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेले रघुवीरा अवध में आदि गीतों की बरसात से रंग में सराबोर किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की जिसमे की केबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, जेल मंत्री जय किशन जैकी, महापौर प्रमिला पांडे, विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व मंत्री डॉ राम आसरे कुशवाहा, सतीश निगम, विजय कपूर, संजय टंडन, गोपाल अग्रवाल, आशीष चौबे पुष्पेंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।





