HomeEntertainment‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन के लिए अपनाया ये खास तरीका, फैंस के...

‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन के लिए अपनाया ये खास तरीका, फैंस के सवालों से नहीं बच पाएंगे रणवीर सिंह

 

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और शालिनी पांडे अभिनीत फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स और फिल्म की पूरी टीम ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में जुडी हुई है। अब रणवीर सिंह फिल्म के प्रमोशन के लिए नया तरीका अपनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में अभिनेता फैंस का अभिवादन करते हुए जयेशभाई जोरदार से संबंधित सवाल पूछने के बोल रहे हैं और उनके सवाल को जोरदार तरीके से जवाब देने के लिए अस्वस्थ कर रहे हैं। इस दिलचस्प वीडियो को ट्विटर हैंडल पर साझा कर अभिनेता ने लिखा, जोरदार ट्वीट्स, जोरदार फिट, जोरदार प्रमोशन। यहां रणवीर सिंह आपके ट्विट्स पढ़ेंगे और आपका जवाब देंगे। रणवीर सिंह का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो को रीट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में वो एक गुजराती शाख्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए नजर आएंगे और अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सर्कस की रिलीज डेट का एलान

वहीं, उन्होंने मंगलवार को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर टाइगर श्रॉफ की फिलम गणपत के साथ क्लैश होगी। सर्कस में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular