पेट्रोल पंप मालिक को करोड़ो का चूना लगाने वाले दो कर्मचारी सरोजनी नगर में गिरफ्तार

0
172

 

अवधनामा संवाददाता

कम्पनी के एकाउंटेंट से मिल कर मालिक के हड़पे 2 करोड़ 80 लाख एकाउंटेंट की तलाश जारी
लखनऊ । लखनऊ कमिश्नरेट के मध्य जोन की सरोजिनी नगर पुलिस ने आज दो ऐसे धोखेबाज पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिन्होंने अपने मालिक के विश्वास का खून करते हुए नौकरी के दौरान करीब 5 साल के अरसे में कंपनी के अकाउंटेंट से मिलीभगत कर पेट्रोल पंप मालिक को 2 करोड़ 80 लाख रुपए का चूना लगाया था । जालसाजी के मुकदमे में नामजद कराए गए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों गौरी सरोजनी नगर के रहने वाले लाल बहादुर यादव और चिल्लावा सरोजनी नगर के रहने वाले मनोज कुमार यादव को आज सरोजिनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए धोखेबाज कर्मचारियों की धोखेबाजी में बराबर का शरीक कंपनी का अकाउंटेंट अजय गुप्ता अभी फरार है पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लाल बहादुर यादव और मनोज कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वो दोनों ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित श्री फिलिंग स्टेशन में साल 2009 से काम कर रहे थे और पेट्रोल पंप के लेनदेन की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं दोनों पर थी। धोखेबाज कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि 2016 में इन लोगों ने कंपनी के अकाउंटेंट अजय गुप्ता से सांठगांठ कर नकदी और चेको में धांधली कर साल 2016 से 2021 तक 2 करोड़ 80 लाख रुपए का गबन कर लिया । पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के द्वारा की गई करोड़ों रुपए की घपलेबाजी का जब पेट्रोल पंप मालिक को शक हुआ तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की तो दोनों धोखेबाज कर्मचारियों ने पंप की नौकरी छोड़। लाल बहादुर यादव व मनोज कुमार यादव और कंपनी के अकाउंटेंट अजय गुप्ता के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा पम्प मालिक कौशलेंद्र सिंह ने 16 मार्च 2022 को दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच चल रही थी और आज सरोजनी नगर पुलिस को कामयाबी हाथ लगी पुलिस ने धोखेबाज पंप कर्मचारियों लाल बहादुर यादव और मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया  इंस्पेक्टर सरोजनी नगर मनोज कुमार आर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों कर्मचारियों का साथी कंपनी का अकाउंटेंट अजय गुप्ता अभी गिरफ्तार नहीं किया जा स्का है वो फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here