Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhकाग्रेस नें 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को...

काग्रेस नें 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौपा

 

 

 

अवधनामा संवाददाता

 

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आजमगढ़ शहर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया एवं मांग किया कि बरसात में आजमगढ़ शहर जलभराव से होने वाली समस्याओ के निराकरण के लिये रेगुलेटर के पास पंप हाउस का निर्माण करने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं 24 घंटे विद्युत आपूर्ति जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।
कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार में समस्यायें ही समस्यायें हैं शहर में बरसात की जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं, जलापूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो रही है, बेतहाशा विद्युत कटौती से शहर के लोग परेशान है।
पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव ने कहा बरसात में जल जमाव की समस्या से विगत वर्षों काफी लोग पीड़ित रहे लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से बच्चा के निराकरण के लिए शासन प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गयी। कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल समस्याओं का निराकरण कराया जाय।
कांग्रेस महासचिव अजीत राय ने कहा गत वर्ष की बरसात में आजमगढ़ शहर के 70ः हिस्से जलजमाव से बुरी तरह से प्रभावित रहे। सड़कों में तमाम गड्ढे है जिसमें जल जमाव होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जलापूर्ति और कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल समस्याओं का निराकरण कराया जाय अन्यथा कांग्रेस पार्टी बड़े आंदोलन के लिये बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय अजीत राय, शाहिद खान, रामानंद सागर, अरविंद जैसवार शुभम राय, सुधाकर पाठक, अब्दुर्हमान, यशवंत सिंह साबिर अहमद, कमलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular