Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeदस दिन पहले गायब किशोरी बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली

दस दिन पहले गायब किशोरी बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली

दस दिन पहले गायब किशोरी बदहवास हालत में गांव के बाहर मिली
मोहनलालगंज लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के एक गाँव के किसान की नाबालिग बेटी दस दिन पहले  संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी मंगलवार को सुबह बदवास हालत में घर वापस आयी फिर अपने पिता को आप बीती बताायी फिर थाने जाकर इंस्पेक्टर को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया की किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर और धराये बढ़ाई जाएगी।
मामला निगोहां इलाके के एक गांव का है जहां के रहने वाले किसान के मुताबिक उनकी नाबालिग 16 वर्षीय बेटी बीती 3 मार्च को घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस घर नही लौटी तो  इधर -उधर तलाश किन्तु किशोरी का कुछ पता नही चल सका। वहीं मंगलवार सुबह बदहवाश हालात में लापता किशोरी घर वापस लौटी तो अपने परिवारजन को आपबीती बताई  पिता ने बताया की उनकी बेटी को नगराम के पतौना गांव के रहने वाले जीतू यादव  उसे  अगवा कर ले गया था। और मंगलवार सुबह गांव किनारे  छोड़कर फरार हो गया।पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर निगोहां थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर चैम्पियनलाल ने बताया की पिता की दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर धाराए बढ़ सकती है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular