Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअघोषित विद्युत कटौती से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी शहरयार ने...

अघोषित विद्युत कटौती से नाराज समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी शहरयार ने दी आंदोलन की चेतावनी

अयोध्या – रुदौली तहसील क्षेत्र की अघोषित विद्युत कटौती से नाराज़ समाजवादी पार्टी के रुदौली क्षेत्र नेताओं ने ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व चौधरी शहरयार के नेतृत्व में ज़िला अधिकारी को सम्बोधित 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा व समस्या का सामधान ना होने पर जल्द आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।ज़िला अधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, रुदौली,अयोध्या से दूरभाष पर बात की व जल्द समाधान के लिए कहा।
ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह ने रुदौली तहसील क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से तत्काल मुक्त किए जाने की माँग की जिससे इस भीषण गर्मी में क्षेत्रीय जनता को राहत मिल सके। उन्होंने समस्या का निस्तारण ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।वरिष्ठ नेता चौधरी शहरयार ने कहा की रमज़ान माह में रोज़ेदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।कटौती से क्षेत्र के व्यापारी वर्ग के व्यापार प्रभावित हो रहा है।छात्रों की पढ़ाई में समस्या के साथ घरों में रह रहे छोटे बच्चे व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष आमिर खान ,सभासद मो.इद्रीस,शुएब खान,वरिष्ठ नेता नदीम खान ,परवेज़ अहमद आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular