लखनऊ ; 9 मार्च को अवधनामाडॉट कॉम और समाचार पात्र में प्रकशित खबर नरेश अग्रवाल के कमल थामने की चर्चा पर आज उस वक़्त सच होने की मुहर लग गयी जब शाम 4 बजे पियूष गोयल ने सपा छोड़ कर भाजपा में विश्वास जताने वाले नरेश अग्रवाल को भाजपा की सदस्य्ता हासिल करा दी। 

इस अवसर पर नरेश अग्रवाल ने उस खबर पर भी मुहर यह कह कर लगा दी कि उनका टिकट एक नाचने वाली के लिए काट दिया गया। अवधनामा ने भी यही लिखा था की वह राज्य सभा का टिकट काटे जाने से नाराज़ हैं। सूत्रों के अनुसार नरेश अग्रवाल को पहले ही एहसास हो गया था की उनको इस बार टिकट नहीं मिलेगा इसी के चलते वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में थे और भाजपा के खिलाफ बोलना भी बंद कर दिया था। नरेश अग्रवाल दल बदल में माहिर हैं वह बसपा , कांग्रेस और सपा समेत लोकतान्त्रिक कांग्रेस में भी रह चुके हैं।





