प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर दबंग ने किया कब्जा प्रधान की शिकायत पर भी नही जागा प्रशाशन
मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज के तहसील प्रशाशन की लापरवाही के चलते धर्मगंतखेङा गाँव में प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पङी खेल मैदान की जमीन व बजंर जमीन पर गाँव के एक दबंग ने पहले तो कब्जा कर तीन बिस्वे जमीन मे मकान बना लिया उससे भी मन नही भरा तो दबंग ने स्कूल के पास सुरक्षित पङी खेल मैदान की जमीन के लगभग एक बिस्वे जमीन पर तीन महीने पहले अवैध निर्माण शुरू करा दिया ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद तहसील व पुलिस प्रशासन ने निर्माण को हटाये जाने के निर्देश अवैध कब्जा धारक को दिये थे लेकिन बीते रविवार को पु:न दबंग ने उक्त जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया।रोक के बाद भी दबंग द्वारा खेल मैदान की जमीन पर पु:न अवैध निर्माण कराये जाने की जानकारी ग्राम प्रधान राम किशोर ने एसडीएम को फोन कर देनी चाही लेकिन सीयूजी नम्बर पर कई बार फोन मिलाने के बाद भी एसडीएम का फोन ना उठने पर ग्राम प्रधान ने तहसीलदार को उनके मोबाइल पर फोन कर सुरक्षित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण चालू होने की जानकारी दी जिसके वाद तहसीलदार ने सम्बन्धित हल्के के लेखपाल को भेजकर निर्माण रूकवाये जाने की बात कही लेकिन सोमवार की सुबह तक अवैध निर्माण ना रूकता देख ग्राम प्रधान ने एसडीएम चन्दन कुमार पटेल से उनके कार्यालय में मिलकर सुरक्षित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को हटवाये जाने की लिखित शिकायत की।ग्राम प्रधान राम किशोर ने बताया दबंग के अवैध कब्जे को हटाये जाने के लिये जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवैध कब्जा हटाये जाने की माँग करेगा।

आहत प्रधान ने पद मुक्त किये जाने के लिये एसडीएम को लिखा पत्र
ग्राम प्रधान राम किशोर ने बताया तीन महीने पहले तहसील अधिकारियों ने एक दर्जन ग्रामीणो द्वारा सुरक्षित खेल मैदान व बंजर की जमीन पर हुये अवैध कब्जो को हटा दिया लेकिन गाँव के शिवशंकर ने पुःन एक बिस्वा जमीन पर बीते रविवार को अवैध निर्माण चालू किया जिसके बाद गाँव के अन्य लोगो ने उनके पास पहुँचकर अवैध निर्माण रूकवाये जाने की बात कही लेकिन तहसील प्रशासन से शिकायत के बाद भी हो रहे अवैध निर्माण हटवाये जाने से आहत होकर उन्होने एसडीएम को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान पद से मुक्त किये जाने के लिये पत्र लिखा।
चन्दन कुमार पटेल उपजिलाधिकारी,मोहनलालगंज
ग्राम प्रधान ने भावावेश में आकार पद से कार्यमुक्त किये जाने के लिये पत्र लिखा कर उन्हे दिया था प्रधान को बुलाकर अवैध कब्जा हटवाये जाने का आश्वासन दिया गया है वही समझाने के बाद उन्होने लिखित में भावावेश में कार्यमुक्त किये जाने बात कहते हुये दोबारा उन्हे पत्र लिखकर दिया है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट





