Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeशराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मोहनलालगंज लखनऊ।निगोहा में शराब पीने के बाद उपजे विवाद के बाद शराबी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर बुजुर्ग पर निगोहा थाने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसके बाद गांव के लोगो ने शराबी की इस करतूत का विरोध किया तो उसने ग्रामीणो को भी फ़साने की धमकी दी जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।निगोहा के रहने वाले राजेन्द्र तिवारी ने शनिवार की दोपहर एक गांव के रहने वाले किसान के साथ उसके टीयूबेल पर बैठकर शराब पी इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद राजेन्द्र अपने घर चले आये। इसी के कुछ देर बाद किसान ने शोर शुरू कर दिया कि निगोहा के राजेन्द्र  ने उनकी 11 साल की बेटी से छेड़छाड़ की इसकी जानकारी होने पर आरोपी का बेटा किसान से बात करने गया तो किसान का परिवार मारपीट पर आमादा हो गया।वही इसकी जानकारी ग्रामीणो को हुई तो ग्रामीण भी किसान को समझाने गये पर किसान ने एक न सुनी और रविवार रात किसान की पत्नी ने निगोहा थाने जाकर बुजुर्ग राजेन्द्र के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular