Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarquee‘द टाइम लिमिट’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे मनु पुरवार

‘द टाइम लिमिट’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे मनु पुरवार

 

अवधनामा संवाददाता 

प्रयागराज। संगम नगरी के जाने माने सिने स्टार, फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइल्ड फोटोग्राफर मनु पुरवार की आगामी फिल्म द टाइम लिमिट जून माह के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी नयी फिल्म द टाइम लिमिट की शूटिंग पूरी हो गयी है जो जून के पहले हफ्ते में रिलीज होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लीड रोल में हू। ऐसे में नयी थीम पर बन रही इस फिल्म में कई रोमांचकारी सीन और अलग तरह की स्टोरी है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। ऐसे में कुछ समय परिवार के साथ बिताने के लिए मुंबई से प्रयागराज आज आया हूं। सिने स्टार मनु पुरवार प्रयागराज कटरा चौराहे के माधव कुंज अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज और उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्व विधालय से हुई है। उन्होंने अभी तक लाइव इन कैमरा, राब्ता, मिस्टर डान सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। मनु पुरवार ने बताया कि वह एकिं्टग के साथ फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर भी हैं। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फैशन डिजाइनर सरोज खान के साथ भी काम किया है। अभिनय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आजकल के युवा जो फिल्मी जगत या रंगमंच से जुड़ना चाहते हैं या जुड़े हैं उनमें एक अच्छा अभिनेता बनने के गुण होते हैं लेकिन सबसे बड़ी कमी उनमें होती है कि वह आत्मविश्वास, जुनून और धैर्य से सफलता का इंतजार नहीं करते हैं जबकि फिल्म इंडस्ट्री, हॉलीवुड और बॉलीवुड का कोई भी एक्टर लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद बुलंदियों तक पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जीवन में कई कठिन परिस्थितियों से गुजरा हू, बहुत कुछ सीखा हू और जीवन के उतार-चढ़ाव देखे है। इन सब का बहुत असर होता है जिससे रोल में निखार आता है।
मनु पुरवार ने बताया कि उनकी नई फिल्म द टाइम लिमिट में उनका लीड रोल किया है इसमें भी कई सीनियर एक्टर और अभिनेत्रियां सहित अन्य कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि सिनेस्टार और महानायक अमिताभ बच्चन के जीवन संघर्ष और उनसे प्रेरणा लेते हैं इससे जिंदगी में आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड, बॉलीवुड और मुंबई में जब लोग सुनते हैं कि मैं संगम के किनारे का रहने वाला हूं तो उनका पहला प्रश्न होता है कि वह भी महानायक अमिताभ बच्चन के संगम नगरी से हैं तो सभी लोगों को प्रसन्नता होती है । उन्होंने कहा कि दो हफ्ते तक प्रयागराज में परिजनों के साथ रहेंगे उसके बाद फिर मुंबई शूटिंग के लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular