Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण गर्भ ठहरने...

किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण गर्भ ठहरने पर दवा खिला कर कराया गर्भपात

किशोरी को शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण गर्भ ठहरने पर दवा खिला कर कराया गर्भपात
मोहनलालगंज (लखनऊ) 11मार्च निगोहां थाना क्षेत्र के एक किशोरी से गांव के ही एक युवक शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों तक यौन  शोषण करता रहा। गर्भ ठहरने पर जब किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक व उसकी मां ने मिलकर उसे जबरन दवा खिला दी और उसे घर मे कैद कर गर्भपात करा दिया। जिसके बाद युवक की दूसरी जगह शादी करने की भनक लगने पर किशोरी शादी करने पर दबाव बनाने लगी तो युवक ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित युवती निगोहां थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की।वही पुलिस मामले की जांच कर रही।निगोहां इलाके के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी  का आरोप है की उसके ही गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षो तक उसका यौन शोषण करता रहा।वहीं युवती के गर्भवती होने पर युवक व उसकी मां ने उसे घर मे कैद कर उसे जबरन दवा खिला दी और घर पर ही गर्भपात करा दिया।वहीं कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि युवक दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब  यह बात किशोरी को पता लगी तो किशोरी  ने शादी करने का दबाव बनया तो युवक ने धमकाते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया।इस मामले में निगोहा थाने पर मौजूद एसआई रामफल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नाबालिक बताकर टालता रहा
निगोहा थाने पर रोती बिलखती आई किशोरी ने बताया कि उनके गांव के एक लोगो के यहाँ बाहर से आकर युवक रहने लगा। और इस दौरान उससे जान पहचान हो गयी इस बीच युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखकर कई बार शारिरिक सम्बंध बनाये औऱ जब शादी की बात उससे की तो उसने नाबालिक होने का हवाला देकर टालता रहा। इसी बीच उसके पेट मे बच्चा आ गया तो युवक और उनकी माँ ने उसे दवा खिलाकर अपने घर में रखा और उसका गर्भपात करा दिया।
कुछ लोगो ने पैसे का लालच देकर चुप कराने की  कोशिश की
युवक की जब दूसरी शादी करने की बात पता चली तो किशोरी ने विरोध किया तो युवक के कुछ साथियों ने मिलकर उसे पैसे का लालच देकर चुप कराने की कोशिश की पर किशोरी पैसे के लालच में नही आई और उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी।
गांव से निकलने पर भी थी पाबंधी
युवक और किशोरी के बीच जब से विवाद हुआ था ।तब से युवक गांव में निगरानी के लिए अपने साथियों को किशोरी के ऊपर लगाए था कि जब तक उसकी शादी फाइनल नही हो जाती है। तब तक किशोरी गांव से बाहर न जाने पाये।रविवार को निगोहा कस्बे की बाजार के बहाने गांव की औरतों के झुंड के साथ निकल आयी और निगोहा थाने पर तहरीर दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular