शकील
लखनऊ : राजयसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस का भी समर्थन मिल जाने से अब उनकी दावेदारी और मज़बूत हो गयी सपा के 47 विधायकों की संख्या और पार्टी का एक राजयसभा प्रत्याशी जया बच्चन को वोट के बाद बच रहे 10 वोट भी बसपा प्रत्याशी को मिलने की पूरी संभावना है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी के सभी 7 विधायक बसपा प्रत्याशी के हक़ में वोट करेंगे। इस एलान के बाद भाजपा अगर अपने 9 प्रत्याशी उतारती है तो उसके एक प्रत्याशी का हारना यकीनी म, माना जा रहा है लोकसभा के उपचुनाव में जिस तरह बसपा ने उम्मीद के खिलाफ जाकर सपा प्रत्याशी को समर्थन दिया उससे यह ज़ाहिर हो गया था कि सपा बसपा के प्रत्याशी को राजयसभा में समर्थन देगी और हुआ भी यही अब कयास लगाया जा रहा हिअ कि सपा बसपा दोनों मिलकर कांग्रेस के आगामी विधानपरिषद में प्रत्याशी को जिताने में अपना योग्यदान दे सकती है।






