Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसभी विभाग समय से अपने लक्ष्य का 100% प्राप्त करें।

सभी विभाग समय से अपने लक्ष्य का 100% प्राप्त करें।

 

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान। 

   हमीरपुर : कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई ।
      जिलाधिकारी ने कहा कि कर करेत्तर  के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 हेतु विभागों को जो लक्ष्य दिया गया है उसको कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध ढंग से प्राप्त किया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग, नगर पालिका / नगर पंचायतों , मंडी ,आबकारी विभाग, खनिज विभाग विद्युत विभाग , रोडवेज विभाग की लक्ष्य एवं वसूली  सहित भू राजस्व एवं विविध देयो की वसूली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को वसूली लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए । कहा कि बकाया जमा न करने वालों की आरसी जारी कर वसूली का कार्य किया जाए।  मंडियों द्वारा नीलामी कार्य हेतु चबूतरा चिन्हित होना चाहिए तथा नीलामी प्रक्रिया की वीडियो जरूर बनाया जाए । कहा कि कोई भी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर नहीं बिकनी चाहिए । उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर नियमित रूप से प्रवर्तनीय कार्यवाही  की जाए। उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन / परिवहन पर प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाए। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों पर  नियमित रूप से कार्रवाई की जाए।
           राजस्व कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 कोर्ट एवं विभिन्न आयोगो के पेंडिंग कार्य शीघ्र निस्तारित किए जाएं तथा उनका जवाब समय से चला जाए । कहा कि अपने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों के संबंध में आरोप पत्र बनाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि खतौनी ,खसरा ,वरासत ,अमल दरामद केेे पेंडिंग कार्यों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करें तथा सभी वरासत समय से दर्ज हो ,कहा कि अभियान चलाकर वरासत दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। एंटी भू माफिया अभियान के अंतर्गत भी कार्रवाई की जाए। कहा कि सभी अमीनो के वसूली के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ,सभी अमीनों को समान रूप से आरसी वितरित की जाए । नीलामी का कार्य समयबद्धता के साथ नियमानुसार संपन्न किया जाए। दैवीय आपदा की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसकी रिपोर्ट उसी दिन दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आय ,जाति ,निवास संबंधी प्रमाण पत्रों को समयबद्ध ढंग से बनाया जाए तथा आईजीआरएस ,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ का नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, इनके अंतर्गत प्राप्त होने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए, शिकायतों के निस्तारण के पश्चात लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया जाए , किसी भी दशा में शिकायत डिफाल्टर संदर्भ की श्रेणी में ना आने पाए ।
      इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा,  समस्त एसडीएम व तहसीलदार  , उपायुक्त वाणिज्यकर जयसेन , ईओ नगर पालिका/ नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular