Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeशुभांजली अवार्ड-2018 प्रोग्राम की संयोजिका डॉ0 बिंदु की हालत बिगड़ी, पनेशिया में...

शुभांजली अवार्ड-2018 प्रोग्राम की संयोजिका डॉ0 बिंदु की हालत बिगड़ी, पनेशिया में एडमिट

शुभांजली अवार्ड-2018 प्रोग्राम की संयोजिका डॉ0 बिंदु की हालत बिगड़ी, पनेशिया में एडमिट
– ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर हैं वरिष्ठ समाजसेविका डॉ0 बनदेव कुमारी सिंह उर्फ बिंदु
– विगत दिनों हुआ था स्पाइन प्रॉबलम पर मेजर ऑपरेशन, तब से कम्प्लीट बेडरेस्ट पर थीं समाजसेविका
कानपुर महानगर| शहर ही नहीं कई प्रदेशों में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिये जानीं जाने वाली वरिष्ठ समाज सेविका डॉ0 बनदेव कुमारी सिंह (बिंदु जी) की कल शाम अचानक तबियत बिगड़ गई| स्पाइन प्रॉब्लम की वजह  से हुये मेजर ऑपरेशन के डॉ0 बिंदु डॉक्टरों की सलाह पर कम्पलीट बेडरेस्ट पर थीं| अचानक उठे असहनीय दर्द के बाद उनकी हालत बिगड़ गई| उन्हें कानपुर के काकादेव स्थित द पनेशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|
ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसाइटी की डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेविका डॉ0 बनदेव कुमारी सिंह उर्फ बिंदु जी काफी दिनों से स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से परेशान थीं| न्यूरो सर्जन ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी| डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने शहर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में न्यूरो सर्जन डॉ0 हरप्रीत सिंह ने उनका स्पाइन का ऑपरेशन किया| ऑपरेशन के दौरान समाजसेविका की नशों की जो हालत थी उससे डॉ0 भी हतप्रभ थे| डॉ0 हरप्रीत का कहना था कि ऐसी हालत आज तक किसी मरीज में नहीं देखी| डॉ0 के अनुसार ऑपरेशन के लिये खोले गये स्पॉट में नशें गुच्छे नुमा थीं| उनके अनुसार ऐसी स्थित बहुत कम मरीजों में देखने को मिलती है| ऑपरेशन के दौरान डॉ0 हरप्रीत ने भी माना था कि डॉ0 बिंदु जी का स्पाइन ऑपरेशन बहुत चैलेंजिंग था| सफल ऑपरेशन के बाद डॉ0 ने समाजसेविका को कम्प्लीटली बेडरेस्ट की सलाह दी थी| हॉस्पिटल से आने के कुछ दिनों बाद ही डॉ0 बिंदु जी के वक्त बेवक्त स्पाइन का दर्द फिर उठने लगा| कल अचानक उठे असहनीय दर्द ने समाजसेविका का जीना दूभर कर दिया| अचानक उठे भीषण दर्द के बाद डॉ0 बिंदु को पहले रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया गया| डॉ0 ने इंजेक्शन देकर आराम करने की बात कही| हॉस्पिटल से घर आते ही वक्ती तौर पर मिले कुछ देर के आराम के बाद दर्द ने फिर से अपना रंग दिखाया और हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली सख्सियत डॉ0 बिंदु को तड़फाकर हाल बेहाल कर दिया| आनन-फानन उन्हें काकादेव स्थित स्थित द पनेशिया हॉस्पिटल ले जाया गया| डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी| एक्सपर्ट डॉक्टरों की देख-रेख में पनेशिया में उनका इलाज चल रहा है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular