Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiएमएलसी चुनाव में भाजपा के अंगद ने जमाया पांव, रिकॉर्ड जीत दर्ज...

एमएलसी चुनाव में भाजपा के अंगद ने जमाया पांव, रिकॉर्ड जीत दर्ज कर लहराया भगवा का परचम

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय और सरकार बनने की खुशी में और इजाफा हो गया। विधान परिषद के चुनाव में बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए सपा उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी। 1745 मतों से हराकर भाजपा के अंगद ने रिकॉर्ड बना डाला। भाजपा खेमे में खुशी चहुंओर बिखर गई और विजयी अंगद सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया गया तो दूसरी ओर हार के बाद सपा में निराशा घर कर गई।
मंगलवार को एमएलसी चुनाव रिजल्ट की घोषणा हो गई। भारतीय जनता पार्टी के अंगद सिंह ने रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के वर्तमान एमएलसी राजेश यादव को 1745 मतो से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। जिला प्रशासन ने एमएलसी चुनाव का परिणाम सवा दो घंटे के अंदर घोषित कर दिया। लगभग एकतरफा नजर आए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह ने सपा के निवर्तमान एमएलसी राजेश यादव को 1745 मतो से हराया है।
बताते चलें कि डीआरडीए सभागार में सुबह आठ बजे से मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। डीएम डॉ आदर्श व एसपी अनुराग वत्स के साथ प्रेक्षक की मौजूदगी में मतगणना पांच टेबुल पर शुरू की गई। पहले ही चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने 1187 मत पाकर सपा के राजेश यादव को काफी पीछे छोड़ दिया था। राजेश यादव को पहले चक्र में मात्र 293 मत हासिल हुए। इसी प्रकार करीब सवा दस बजे जिला प्रशासन ने अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी। जिसमें भाजपा के अंगद सिंह 2272 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को मात्र 527 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दलीय राम धीरज को जहां सात वोट मिले वहीं 21 मत अवैध घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद गन्ना दफ्तर में जुटे भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया। विजयी प्रत्याशी को सभी ने फूल मालाओं से लाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular