Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोहनलालगंज पुलिस व निगोहा पुलिस ने छात्राओं को जागरूक होने के सिखाये...

मोहनलालगंज पुलिस व निगोहा पुलिस ने छात्राओं को जागरूक होने के सिखाये कुछ ऐसे गुण

मोहनलालगंज।एसएसपी लखनऊ के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति चलाये गए जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को मोहनलालगंज के बिन्दौवा में स्थित महेश प्रसाद डिग्री कालेज में सीओ आर के शुक्ला व इस्पेंक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने छात्राओ के साथ जागरूकता बैठक कर सुरक्षा व सम्मान पर चर्चा की।

उधर इंस्पेक्टर निगोहां के नेतृत्व में एसआई टीबी सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में अलग अलग स्कूल कालेज में जाकर  महिला व छात्राओं की सुरक्षा व उनका सम्मान करने का अभियान चलाकर छात्रों को जागरूक किया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने निगोहां कस्बे के सत्यनारायण इण्टर कालेज, संत फ्रांसिस इण्टर कालेज के छात्र से  छात्राओं की सुरक्षा व सम्मान करने के लिए जागरूक किया। एसआई टीबी सिंह ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि हर छात्र को महिला व छात्राओं का सम्मान करना चाहिए। बेटी से ही संसार बढ़ता है।उनका सम्मान करोगे तो तुम्हे भी समाज मे इज्जत मिलेगी।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular