Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeEntertainmentभारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटे के साथ लौटी घर

भारती सिंह पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटे के साथ लौटी घर

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया। उनके बेटे के जन्म के बाद से ही उनके परिवार के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी खुशी से झूम उठी है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को माता-पिता बनने की बधाई दे रहा है। भारती सिंह सोशल मीडिया के जरिए अस्पताल से भी लगातार अपने फैन्स को अपनी और बेबी के हेल्थ की अपडेट दे रही थीं। हर कोई भारती सिंह के बेटे की एक झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब फाइनली कॉमेडियन भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

भारती सिंह को बेटे के साथ अस्पताल से मिली छुट्टी

भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने घर लौट चुकी हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से निकलते हुए भारती सिंह को पति हर्ष लिम्बाचिया को उनके बेटे के साथ पैपराजी ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में हर्ष लिम्बाचिया अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में उनके बेटे का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस वीडियो में भारती सिंह के अपने बेटे के साथ घर लौटने के खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं। भारती सिंह ने थकान होने पर भी पैपराजी को निराश नहीं किया और पति और बेटे के साथ जमकर पोज दिए।

भारती सिंह ने पैपराजी से पूछा ये सवाल

भारती सिंह ने खुशी-खुशी मीडिया कैमरा के लिए पोज तो दिए ही, लेकिन भारती की प्रेग्नेंसी के दौरान हर पल उन्हें कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर से भारती सिंह ने पूछा आप सब खुश हैं, जिसका जवाब देते हुए पैपराजी ने कहा हम मामू बन गए हैं। पैपराजी की ये बात सुनकर भारती सिंह थोड़ी सी भावुक हो गईं। भारती सिंह जब गाड़ी में बैठीं तो मीडिया ने उनसे सवाल जवाब करना चाहा, लेकिन भारती सिंह ने उनके सामने हाथ जोड़ते हुए इशारों में कहा कि वह उनसे दोबारा मिलेंगी तो बात करेंगी।

सोशल मीडिया पर फैन्स दे रहे हैं नाम का सुझाव

भारती सिंह के बेटे के जन्म की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई खुश है और सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहा है। इतना ही नहीं फैन्स ने तो हर्ष लिम्बाचिया की पोस्ट पर बेटे के नाम के सजेशन देने भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बताया अपने मां बनने के सफर के बारे में अपने चाहने वालों को बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular