Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeआलोक अध्यक्ष व विनय मंत्री बनें

आलोक अध्यक्ष व विनय मंत्री बनें

अवधनामा संवाददाता

सीतापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव विकास भवन के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रय अध्यक्ष बीपी मिश्र रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनपद के सभी संबद्ध संगठनों के भारी संख्या में सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन की अध्यक्षता अतुल मित्र, आलोक मिश्र, अध्यक्ष -राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सीतापुर ने की। संचालन विनय कुमार सिंह ,मंत्री- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सीतापुर ने किया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अवधेश मिश्र को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर आलोक मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार शुक्ल, मंत्री पद पर विनय कुमार सिंह का निर्विरोध निवाचित किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति चेयरमैन संयुक्त संघर्ष समिति के पद पर दिलशाद हुसैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिवार्चित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular