Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस अधीक्षक ने थाना जलालपुर का आयोजन किया वार्षिक निरीक्षण। 

पुलिस अधीक्षक ने थाना जलालपुर का आयोजन किया वार्षिक निरीक्षण। 

 

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान

हमीरपुर : दिनाँक 04/04/2022 को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना जलालपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी ली गई। निरीक्षण के क्रम में थाने के कार्यालय, लॉकअप,अपराध रजिस्टर/महिला हेल्प डेस्क/भूमि विवाद रजिस्टर/मालखाने आदि का निरीक्षण किया, अभिलेखों का रख-रखाव व थाने में लगे कैमरों व शस्त्रागार में दंगा नियंत्रण उपकरणों,थाने के मोबाइल वाहनों में लगे दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया एवं पुलिस कर्मचारियों से शस्त्रों के कल पुर्जों को बंद करवाया एवं खुलवाया गया व अभिलेखों को समय से अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई देखी गई व प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही प्रभारी निरीक्षक को थाने में आने वाली जनता से अच्छे से पेश आने व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सरीला व अन्य संबंधित मौजूद रहे।*
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular