Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeएससीआई की वेबसाइट में घुसपैठ करने वाले चार गिरफ्तार

एससीआई की वेबसाइट में घुसपैठ करने वाले चार गिरफ्तार

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर Saharanpur)। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट मे घुसपैठ करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया, जिस पर न्यायालय ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस द्वारा चारो आरोपियों को दीवानी न्यायालय मंे पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में घुसपैठ करने के मामले में सहारनपुर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चारों को शनिवार की शाम करीब चार बजे कोर्ट में पेश किया गया। शनिवार को ही पुलिस चारों का रिमांड मांगेगी। यदि रिमांड मंजूर होता है, तो उसके बाद फिर से पूछताछ होगी। वही एक मध्यप्रदेश के आरोपी की तलाश में सहारनपुर पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश गई हुई है। आजादपुर दिल्ली निवासी आशीष जैन, कमल विहार दिल्ली निवासी आदित्य खत्री, अमन विहार दिल्ली निवासी अरमान मलिक उर्फ मोहम्मद नियाज आलम, सराय बस्ती दिल्ली निवासी नितिन इन सभी को दिल्ली से सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लाया गया है। आदित्य खत्री और नितिन भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के कार्यालय में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते थे। इन दोनों ने ही भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का यूजर नेम और पासवर्ड साइबर कैफे चलाने वाले अरमान मलिक और आशीष जैन को दिया था। अरमान मलिक के संपर्क में आये विपुल सैनी निवासी मच्छर खेड़ी सहारनपुर से संपर्क किया और विपुल सैनी से भी वोटर आईडी कार्ड बनवाना शुरू कर दिया। चारों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अदालत में चारों के रिमांड की अर्जी भी डाली जाएगी। यदि डिमांड मिलता है तो इन चारों की निशानदेही पर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के आभा कस्बे में दबिश दी जाएगी। हरिओम भी मध्यप्रदेश में साइबर कैफे चलाता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular