– कानपुर महानगर में 9 मार्च से शुरू होगी महायज्ञ- पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता, दी जानकारी
– महोसव के दौरान सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री कहेंगे रसमयी श्रीमदभागवत कथा

कानपुर महानगर। कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान भगवत कृपा सेवा केन्द्र के पदाधिकारियों व भागवत प्रवक्ता पं0 अभिषेक कृष्ण शास्त्री ने बताया कि श्रीकोटि हनुमत महायज्ञ 5100 सुन्दर कांड पाठ का आयोजन आगामी 9 मार्च से 17 मार्च तक हूलागंज लइया बाजार में किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा इस कार्यक्रम में हजारो की संख्या में भक्त शामिल रहेगे। पदाधिकारियों ने बताया कि होने वाली इस महायज्ञ में पूरे देश भर के संतजनो का आगमन होगा। इससे पूर्व 4 मार्च रविवार को विशाल पदयात्रा हूलांगज से पनकी मंदिर तक निकाली जायेगी। और 9 मार्च से रसमयी भागवत कथा के साथ भक्ति व ज्ञान की गंगा बहेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा व व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, पी0के0 शुक्ला, पारस अवस्थी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





