Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarquee मिक्की हाउस के निःशुल्क बाल मेले की हर किसी ने की सराहना

 मिक्की हाउस के निःशुल्क बाल मेले की हर किसी ने की सराहना

 मिक्की हाउस के निःशुल्क बाल मेले की हर किसी ने की सराहना

– वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन और अशोक सिंह (झब्बू) का रहा विशेष योगदान

– क्षेत्र में हुये ऐसे दिव्य आयोजन को शहर वासियों ने सराहा

कानपुर महानगर। रोटरी क्लब कानपुर  त्रिमूर्ति की तरफ से आयोजित किये गये निःशुल्क बाल मेले की हर किसी ने सराहना की। तीन दिवसीय बाल मेले के समापन पर शहरवासियों ने आयोजकों को धन्यवाद कहा।

किदवईनगर के मिक्की हाउस पार्क में लगे तीन दिवसीय मेले में नौनिहालों के लिये निःशुल्क झले, खेलने के अन्य उपकरण, भिन्न भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जिसमें तीन दिन के अंदर शहर के लाखों बच्चों ने अपना मनोरंजन किया।
इस मेले में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग पच्चीस हजार बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से एक सैकड़ा प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते। विजेता प्रतिभागियों को क्लब के निदेशक और वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन ने पुरस्कृत किया। मेले में समाज सेवी अशोक सिंह झब्बू का विशेष योगदान रहा।
इस शानदार मेले में कई स्कूलों ने अपने प्रमोशन के लिये अपने अपने स्टाल लगाये। स्टाल लगाने वालों में यूरो किड्स स्कूल की प्रिंसपल निकिता गुप्ता, रघुवंश एकेडमी, मेहर इस्लामियां स्कूल सहित अन्य स्कूल शामिल थे।
दिव्य कसर्यक्रम आयोजित कराने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी नीत कुमार नितिन, अशोक सिंह झब्बू, रमाकांत तिवारी, कमलकांत तिवारी, प्रवेश सिंह चौहान, देव बक्शी, अंकुर सिंह चौहान सहित कई लोग रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular