होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगा कर बांटी गयी निशुल्क दवायें
मोहनलालगंज।विकास खंड मोहनलालगंज के कपेरा मदारपुर में मंगलवार को आयुष मेला का आयोजन किया गया।जिसमें मरीजो की भीड़ उमड़ पड़ी और मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ने किया ।

कपेरा मदारपुर में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी चन्द्र गोपाल पांडेय के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ऋतु परिहार की अगुवाई में लगाया गया।इस मेले का शुभारंभ विधायक अम्बरीष पुष्कर ने किया इसके बाद मेले में डाक्टर विमल रावत,एस एस यादव व ऋतु परिहार ने आने वाले मरीजो को देखा जिसमे अधिकतर मरीज स्किन, पेट, अस्थमा और लिवर से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को देखा गया साथ ही मरीजो को निःशुल्क दवाइयां भी बांटी गई और इलाज के लिए कपेरा के होम्योपैथी अस्पताल में ओपीडी के समय बुलाया गया है।ताकि मरीज की बीमारी को जड़ से समाप्त की जा सके। डाक्टर ऋतु ने बताया कि मंगलवार को आयोजित मेले में 1250 मरीजो को देखकर दवाये दी गयी है।इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही।
गरीबो की मशीहा बनी डाक्टर
ग्रामीणो ने बताया कि वैसे तो जगह-जगह खुले होम्योपैथी सरकारी अस्पताल सिर्फ मीठी गोलियों देने के लिए जाने जाते है।पर कपेरा के होम्योपैथी अस्पताल की महिला डाक्टर ऋतु गरीबो के लिए मसीहा से कम नही है।पिछले दिनों इलाके के दो दर्जन से अधिक ऐसे मरीजो के जटिल रोगों को ठीक कर दिया है।जो मरीज हेलोपैथ के डाक्टरो को दिखा दिखा कर थक चुके थे। यहाँ तक जीने की इच्छा भी छोड़ चुके थे उन मरीजो को डाक्टर ने मिलने वाली सरकारी दवाओं व गरीब मरीजो के लिए खुद के पैसे लगाकर खरीदी गई दवाओं से नई जिंदगी दी है जो आज ठीक होकर आम लोगो की तरह जी रहे है।

जर्जर भवन में बैठकर कर रही इलाज
गांव के रामसजीवन ने बताया कि यहाँ का अस्पताल कपेरा चौराहे पर वर्षो पुराने सरकरी भवन में चल रहा जिसका प्लसटर उखड़कर गिर रहा है।और इस भवन में बिजली भी नही है।गर्मी के दिनों में इस भवन में बैठना मुश्किल हो जाता है।इसके बावजूद महिला डॉक्टर ऋतु बैठकर इलाज कर रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





