Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeदिल्ली के विश्वास नगर में व्यापारियों को सीलिंग से मिली बड़ी राहत...

दिल्ली के विश्वास नगर में व्यापारियों को सीलिंग से मिली बड़ी राहत : महामन्त्री पवन वर्मा 

दिल्ली के विश्वास नगर में व्यापारियों को सीलिंग से मिली बड़ी राहत : महामन्त्री पवन वर्मापूर्वी दिल्ली | विश्वास नगर में विधायक ओपी शर्मा जी अर्थक प्रयास से व्यपारियो भाई को सीलिंग से राहत के मिल रहे संकेत यह जानकारी महामन्त्री पवन वर्मा ने दी श्री वर्मा ने बताया कि विधायक जी ने सीलिंग को लेकर शहरी विकास मंत्री हरदीप पूरी व डीडीए प्रमुख और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग की जिसमे इसको लेकर रास्ता निकालने पर चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस मीटिंग में बुलाया गया था लेकिन वो शामिल नहीं हुए.


एक तरफ जहां दिल्ली में सीलिंग का डंडा चल रहा है तो वहीं इसे लेकर मीटिंग का दौर भी जारी है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन्स के मुताबिक इसका रास्ता निकालने को लेकर माथापच्ची हुई इस मौके पर दिल्ली बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जमकर कोसा …


बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने ने कहा कि इसी तरह की सीलिंग 2007 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई थी, लेकिन सीलिंग के दौरान पुलिस से लोगों की भिड़ंत हो गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही इसे रोक गया था, लेकिन सीलिंग रुकवाने के लिए प्रचार कर दिया कि इन्होंने सीलिंग रुकवाई थी. जबकि, ऐसा नहीं था और दिल्ली में जो हाल है वो कांग्रेस की वजह से है तो वहीं श्री शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा ओर कहा    की इन्हें समस्या सुलझाने की बजाय दुसरों पर ही आरोप लगाने से फुरसत नहीं मिलती..
वही मण्डल महामंत्री पवन वर्मा ने जानकरी देते हुये कहा  कि सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन्स को मानते हुए सरकार 15 से 20 दिनों में बिल लेकर मास्टर प्लान में संशोधन करेगी. बीजेपी की तरफ से जो मांग की गई है उसके मुताबिक कंवर्जन चार्ज एरिया वाइज होगा. इसमे A से लेकर E तक कैटेगराइज किया जाएगा. इससे व्यापारियों के एक बड़े तबके को बड़ा फायदा मिलेगा और कहा कि विधायक ओम प्रकाश शर्मा जी के अर्थक प्रयासों से विश्वास नगर में हाउस होल्ड फैक्ट्रीयो की सीलिंग रुकने के साथ ही हाउस होल्ड फैक्टरी के नियमो में संशोधन कर व्यपारी भाइयों को राहत दिला कर होली उपहार दिया है वहीँ श्री वर्मा ने जानकारी देते हुये कहा कि हाउस होल्ड के नियमो में संशोधन किया गया जो कि पहले 5 लेबर, 5 किलो वाट बिजली मीटर था लेकिन अब10 लेबर ओर 11 किलो वाट तक की राहत है इस प्रकार की फैक्ट्ररी सील नही की जाएगी |

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular