पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने होली के गीत गाकर रंग गुलाल के साथ खेली होली

मोहनलालगंज। विकास खंड मोहनलालगंज के धनवासाढ़ गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने होली के गीत गाकर मचाई धूम छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी स्कूल में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला यहां पर बच्चो के साथ अध्यापक भी झूमने को मजबूर हो गए और रंग गुलाल के साथ बच्चों संग होली खेली और स्कूल के बच्चों की ढोलक की थाप पर खुद को झूमने से अपने आप को रोक नही सके यहा का नजारा देखकर स्कूल के आसपास के लोग भी आ गये।बिरज में होली रे रसिया” अवध में होली खेलए रगुविरा” जैसे गीतों के साथ विकास खण्ड के धनुसाड़ के अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यप राकेश यादव ने बताया कि स्कूल के बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को होली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसके लिए गांव से ढोलक और हारमोनियम और झींगा मंगाए गए।जिसके बाद यहाँ की छात्र छात्राओं ने ढोलक की थाप और हारमोनियम से सुर में सुर मिलाकर होली के गीतों के साथ समा बांध दी इसे देखकर स्कूल के अद्यापक भी अपने आप को रोक न सके और बच्चो के साथ खुद भी गीत गाये औऱ फिर अमीर गुलाल के साथ बच्चो के साथ होली खेली यह नजारा देखकर स्कूल के आसपास के लोग भी आ गए और बच्चो के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की वही अद्यापक राकेश ने बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चो की प्रतिभा भी निखर के आई साथ ही बच्चो ने इस कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
—————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





