दस दिनों से लापता वृद्ध महिला सकुशल अपने घर लौटी

0
27902

अवधनामा संवाददाता 

देवबंद (Deoband) विगत दस दिनों से घर से लापता हुयी वृद्ध महिला  स्वंय ही अपने घर वापिस लोट आयी। वृद्ध महिला को सकुशल देख परिवार में खुशी की लहर दौड गयी। जानकारी के अनुसार कृष्णा पत्नि स्व0 रामा निवासी सराय मालियान विगत 31 जौलाई को अपने घर से लापता हो गयी थी। कृष्ण को उसका पुत्र सुभाष व अन्य परिजन उसी दिन से लगातार तलाश कर रहे थे तथा इस बारे में सुभाष ने कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी।  महिला स्वंय ही लौट आयी तथा आवश्यक कार्यवाई के बाद खानकाह चौकी  पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here