Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश के विस चुनाव में अधिक सीटों पर करेगी जीत हासिल: मिगलानी

प्रदेश के विस चुनाव में अधिक सीटों पर करेगी जीत हासिल: मिगलानी

Will win more seats in the state elections: Miglani

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर (saharanpur)। अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स.अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और अधिकांश सीटों पर अपनी विजय पताका फहरा प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी।

सरदार अवतार सिंह मिगलानी आज यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने दयाराम पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव व महाराष्ट्र विधान सभा का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा करते हुए भाजपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से हर वर्ग त्रस्त है और अब वह सत्ता परिवर्तन का मन बना चुका है। 2022 के होने वाले विस चुनाव में उनकी पार्टी 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का काम करेगी। श्री मिगलानी ने कहा की आज पार्टी में भाजपा छोड़कर शामिल होने वाले अजय गुम्बर, सतपाल कोचर, राजकुमार, संजू अरोड़ा, अनिल त्यागी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्त्ताओं का मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का काम करेगी और जनपद की सभी विस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार हो रहा है और हर वर्ग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रमेश ग्रोवर, विनीत शर्मा, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी, बिजेंदर कश्यप, डोली कश्यप, मोहतरिम, शशि फुटेला, राकेश गोयल, नफीस मालिक, तहसीन सिद्दकी, इमरान मालिक व नफीस खलीफा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular