Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअंग्रेज देश छोड़ भागे, पीएम मोदी गद्दी छोडें: सुमन

अंग्रेज देश छोड़ भागे, पीएम मोदी गद्दी छोडें: सुमन

 

British fled the country, PM Modi should leave the throne: Suman

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। आज 9 अगस्त देश के स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक दिन है, आज के ही दिन अंग्रेजों भारत छोड़ों का नारा दिया गया था, जिससे अंग्रेजी सरकार भाग गई थी, पूरे देश में अंग्रेजों के मुखबिरों की सरकार के खिलाफ मोदी गद्दी छोड़ों और किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया है।
यह विचार आल इण्डिया किसान सभा के बैनर तले निकाले गये जलूस के प्रदर्शन कारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सुमन ने सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में किसान की खाल उधेड़ देने का नारा देने वाली सरकार की विदाई हो जायेगी। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि किसानों के खेत इस आवारा सरकार में आवारा सांड चर रहे हैं। किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि देशी अंग्रेजों भारत छोड़ों, बेरोजगारों को काम दो, पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य कम करो, लेकिन यह सरकार मनुष्यता विरोधी सरकार है, किसान मजदूर विरोधी सरकार है, इसलिए आम आदमी का महंगाई के कारण जीना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन कारियों में प्रमुख लोग डा0 कौसर हुसैन, शिव दर्शन वर्मा, प्रवीण कुमार, राम नरेश वर्मा, महेन्द्र यादव, आशीष शुक्ला, संदीप तिवारी, दल सिंगार, नैमिष कुमार, सुरेश वर्मा, मुनेश्वर गोस्वामी, राजेन्द्र बहादुर सिंह, अलाउद्दीन, श्याम सिंह, अंकुल वर्मा, पंडित आकाश बाजपेई, स्वप्निल वर्मा, अम्बर सिंह आदि प्रमुख किसान नेता शामिल थे। अंत में अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्त ने आकर राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन को लिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular