दस्तार दिवस पर धूमधाम से निकाला गया पैदल मार्च
नानक वेलफेयर सोसाइटी, दशमेष परिवार ने आयोजित किया कार्यक्रम
जयकारों और कीर्तन से गूँजा मार्च रुट
शास्त्री नगर से संतनगर चौराहा गुमटी गुरुद्वारा तक निकाला सिख समुदाय ने पैदल मार्च

कानपुर महानगर। दस्तार दिवस के उपलक्ष्य में नानक वेलफेयर सोसाइटी, दशमेष परिवार द्वारा एक विशाल पैदल मार्च आयोजित किया गया। शास्त्रीनगर गुरुद्वारे से गुमटी गुरद्वारे तक सिख समुदाय द्वारा निकाले गये इस भारी भरकम मार्च में हजारों लोगों ने शिरकत की।
शास्त्रीनगर गुरुद्वारे से दस्तार दिवस पर निकाले गये इस मार्च में सिख समुदाय के हजारों महिला पुरुष शामिल थे। हर उम्र के लोग इस मार्च को सफल बनाने के लिये बढ़चढ़कर भाग ले रहे थे। चल रहे पैदल मार्च में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। पैदल मार्च में जहाँ भक्तों द्वारा भक्तिमय कीर्तन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं जयकारों से मार्च स्थल गूँज उठा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगजीत सिंह (जिम्मी भाटिया), परमजीत सिंह (परम), परमजीत सिंह (पम्मे), गुरुबिन्दर सिंह (बिक्की छाबड़ा), इंदर पाल सिंह (सिमर), रविंदर पाल सिंह (शम्पी), रिषपाल सिंह, परविंदर सिंह (खालसा), गुरमीत सिंह, सुखप्रीत सिंह (हैपी), शैली, तरनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरमिंदर कौर, जसपाल सिंह, अमर मक्कर, बब्लू, गगन और कुलवन्त सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





