जनता इंटर कालेज प्रधान ने फीता काटकर शौचालय का किया उद्धघाटन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के जनता इण्टर कालेज खड़ौहा में पेस (पार्टी सिपेट्री )एक्शन फॉर कम्युनिटी एंपावरमेंट द्वारा हैवीटेट फॉर हिम्युनिटी (एचएफएच )व फ़ाइजर संस्था के सहयोग से बने शौचालय का ग्राम प्रधान चंदन कश्यप ने फीता काटकर किया उद्घाटन और संस्था सचिव राजविन्दर कौर ने इस मॉडर्न तरीके से बने शौचालय को स्कूली बच्चो को समर्पित किया और स्कूली बच्चो को सफाई के प्रति जागरूक किया इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने संस्था के कार्य की सराहना की संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिओम बाजपेई ने बताया कि हमारी संस्था ने लखनऊ जनपद के 5 इंटर कॉलेजों में मॉडर्न शौचालय का निर्माण करवाया हैं।

और इस शौचालय को संस्था के माध्यम से इण्टर कालेज में लाने में युवा प्रधान चंदन कश्यप का आर्थक प्रयाश रहा है।मौके पर संस्था के कार्यकर्ता विनय दयाल,वीना पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट





