Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshDevbandफूलन देवी ने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ किया संघर्ष :...

फूलन देवी ने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ किया संघर्ष : लच्छीराम कश्यप

अवधनामा संवाददाता

देवबंद (Deoband) में कश्यप समाज द्वारा सोमवार  को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित, होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

महर्षि कश्यप समाज सुधार समिति व कश्यप एकता क्रांति मिशन की अधिवक्ता सूर्य प्रताप के कार्यालय पर हुई संयुक्त बैठक में लच्छीराम कश्यप ने कहा कि फूलन देवी हमेशा अन्याय अत्याचार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ाई लड़ती रहीं। उन्होंने शोषितों, वंचितों, पिछड़ों खासकर महिलाओं के हक के लिए संघर्ष किया। अशोक कश्यप व रामभरोसे कश्यप ने भी फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कश्यप समाज के लोगों द्वारा फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रवि कश्यप, सोमपाल कश्यप, निरंजन कश्यप आकाश कश्यप, सावन कश्यप व मोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular