राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद श्री संतोष कुमार मिश्रा जी के निर्देशन में उन्नयन परिवार द्वारा परिषदीय छात्रो की अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर किया गया जिसमे मलिहाबाद के परिषदीय स्कूल की 11 न्याय पंचायत स्कूल की टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रथम स्थान सहिलामऊ न्याय पंचायत द्वतीय स्थान पर कसमंडी खुर्द न्याय पंचायत तृतीय स्थान पर ज़िन्दौर न्याय पंचायत रहा। बच्चों के जज्बे को देखते हुए मौजूद अभिभावक और अध्यापको ने बच्चो का हौशला अफजाई किया।

कार्यक्रम का सञ्चालन उन्नयन परिवार के प्रकाश तिवारी,पारुल,कल्पना,अनीशा सिंह एवं मुकुल पाण्डेय ने किया। निर्णायक मंडल में अमिता गुप्ता एवं दिनेश चौधरी रहे। कार्यक्रम में हादी हसन,विमला चंद्रा सर्वेश शुक्ल,सत्यप्रकाश,बीडी सिंह काकोरी से शकील अहमद,अब्दुल रउफ, क़मरुस्सलाम तथा सभी एनपीआरसी तथा शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार खंड शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव एवं मंत्री फहीम बेग के द्वारा किया गया।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट—————





