Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसी का भी प्रसव घर पर नहीं होना चाहिए - अजय दीप...

किसी का भी प्रसव घर पर नहीं होना चाहिए – अजय दीप सिंह

किसी का भी प्रसव घर पर नही होना चाहिए – अजयदीप सिंह।
चित्तौरा के ग्राम अहिरौरा में डीएम ने रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत लगाई चौपाल।
बहराइच।जनपद में आज शीतकालीन भृमण रात्री विश्राम कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िलाधिकारी ने आज ब्लाक चित्तौरा के ग्राम सभा अहिरौरा के प्राथमिक विद्यालय मे चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।डीएम ने दिप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण किया गया, स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गाकर डीएम का स्वागत किया गया आप दया की मूरत हो जैसे गीतों के साथ बच्चों द्वारा देश गीत को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ पूर्व प्रमुख भगौती कैराती सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आज अहिरौरा में आयोजित चौपाल में ज़िलाधिकारी अजयदीप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी हाल में किसी भी गर्भवती महिला का प्रसव घर में नही होना चाहिए।सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है।स्वक्षता जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए जिसके लिए मन और तन दोनों का स्वक्ष होना आवश्यक है जब तक आपका मन साफ नही होगा आपका कोई कार्य बेहतर नही हो सकता, प्राथमिक स्कूल की तारीफ करते हुए डीएम ने कहा ये इतना अच्छा विद्यालय है कि मेरा भी मन इस स्कूल में पढ़ने का हो रहा है।इस स्कूल के बाउंड्रीवाल के लिए डीएम ने प्रधान को निर्देश दिया कि आप अपने स्तर से दिखवा लें जो पैसा कम पड़े मुझसे लेकर तत्काल इस स्कूल की बाउंड्री को बनवाने का कार्य करे।इस कार्यक्रम के दौरान डीएम को ग्राम में सौ शौचालय का पैसा देने की बात कही।इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा लोगों के लिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।इस दौरान पूर्व प्रमुख भगौती प्रसाद कैराती, सीएमओ, डीपीओ सुनील कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लवि मिश्रा, डीसी मनरेगा, जिला पशु अधिकारी, एसडीएम सदर, अल्पसंख्यक अधिकारी, बीडीओ चन्द्र भूषण यादव विशेश्वर सिंह दिनेश श्रीवास्तव ओमप्रकाश यादव प्रवीण श्रीवास्तव ग्राम प्रधान सहित अधिकारी ग्रामवासी मौजूद रहे
अतहर मेहदी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular