HomeMarqueeबंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

बन्द घर में चोरों ने किया हाँथ साफ

काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का मामला
मुसीबत में रिस्तेदारी गये थे दंपत्ति
बाउंड्री फाँदकर घर में घुसे चोरों ने किया हजारों का माल पार

कानपुर महानगर। काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में चोरों ने बन्द घर में ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। गमी में गये दंपति वापस घर आये तो ताला टूटे देख उनके होश उड़ गये। घर में ताला तोड़कर की गई चोरी की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने जाँच पड़ताल की।

शास्त्री नगर निवासी तिवारी परिवार ने बताया कि वह अपने एक रिस्तेदार के यहाँ हुई गमी में गये थे। घर में ताला बंद कर वह चले गये। वापस आने पर देखा कि घर के अंदर ताला टूटे हुये हैं। अलमारियों से जेवर और नकदी चोरों ने पार कर दी। दीवाल फाँदकर घर में घुसे चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने फौरी तौर पर जाँच पड़ताल की।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular