Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaजिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब महज औपचारिकता-अभिषेक मिश्र

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब महज औपचारिकता-अभिषेक मिश्र

District Panchayat President's election is now just a formality-Abhishek Mishra

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। (Ayodhya) जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों ने अपना समर्थन दे दिया है। सपा के भी आधा दर्जन जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो गया है। आधा दर्जन सपा के जिला पंचायत सदस्य अभी सम्पर्क में है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अब महज औपचारिकता रह गया है।
विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि गांवों के विकास के विजन व भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश के प्रति संकल्पों को लेकर बहुमत के कहीं ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह है। हम गरीबों के उत्थान के प्रति कटिबद्ध है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में सम्पर्क के दौरान जिला पंचायत सदस्य पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित है। भाजपा इस चुनाव में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, आलोक सिंह रोहित, अरविंद सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular