गोरखपुर साहित्य समागम का हुआ विधिवत शुभारम्भ
दो दिन तक चलने वाले साहित्य समागम में भाग लेंगे देश के नामचीन साहित्यकार कई पुस्तकों का होगा विमोचन
गोरखपुर । बहुप्रतीक्षित गोरखपुर साहित्य समागम आज गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में विधिवत उद्घाटन हुआ।
https://www.youtube.com/watch?v=W_yrlkSTz3Q
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार प्रोफेसर रामदेव शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर समागम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विश्वनाथ तिवारी, अतुल सर्राफ, चितरंजन मिश्रा के साथ आयोजक आनंद वर्धन सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर मशहूर फिल्म एक्टर राजा बुंदेला ने अवधनामा से खास बातचीत में कहा कि पूरे शहर को जुड़ कर इस प्रकार के आयोजन को सफल बनाना चाहिए।
बताते चलें कि साहित्य और सामाजिक सरोकारों को आमजन से जोड़ने के उद्देश्य से गोरखपुर साहित्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व सांसद व वरिष्ठ राजनेता स्वर्गीय हर्षवर्धन की स्मृति में स्थापित हर्षवर्धन फाउण्डेशन द्धारा समागम के अंतर्गत विशेष सत्रों में प्रमुख रूप से सार्क भाषाओं को सम्मलित करते हुए नेपाली भाषा पर सत्र, भारतीय भाषाओं में बांग्ला, छात्र राजनीति तथा भारतीय सेना व साहित्य के सम्बंध को समर्पित सत्रों के साथ साथ गीता प्रेस, साहित्य समागमों को व्यापक व उपयोगी बनाने के उपाय पर परिचर्चा के अलावा कवि सम्मलेन और मुशायरा का भी आयोजन होगा।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





