Thursday, September 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiशिवसेना राज्य प्रमुख का किया स्वागत

शिवसेना राज्य प्रमुख का किया स्वागत

 

Shiv Sena welcomes state chief

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का आज शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में अयोध्या जाते समय अयोध्या राजमार्ग पर प्रतापगंज रिलायंस पंप के निकट स्वागत किया। श्री सिंह आज विगत दिनों श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में की गई कमीशन खोरी के विरोध में राम लला के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास को राम लला को संबोधित पत्र सौंपने जा रहे थे। इस मौके पर शिवसेना राज्य प्रमुख श्री सिंह ने कहाकि मेयर जैसे संवैधानिक पद पर बैठ कर लोग  चंदा चोरी कमीशन खोरी का घृणित खेल खेल रहे है। श्री सिंह के साथ प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव, शिवसेना जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी, युवासेना अयोध्या मंडल उप प्रमुख सर्वेंद्र प्रताप सिंह दीपक, युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख पं दिव्य प्रकाश पाठक भी साथ मे अयोध्या गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular