कानपुर प्रेस क्लब ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को किया सम्मानित
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष रहें हैं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और महामंत्री कुशाग्र पाण्डेय ने टीम सहित आयोग अध्यक्ष के घर जाकर किया सम्मान
कानपुर महानगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार तनवीर अहमद हैदर उस्मानी को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। तनवीर जी प्रेस क्लब पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व एम0एल0सी0 भी रहे हैं। प्रेस क्लब परिवार ने इस उपलब्धि पर तनवीर जी के घर जाकर सम्मानित किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, महामंत्री कुशाग्र पांडेय, मंत्री मनोज यादव, कार्यकारणी सदस्य दीपक सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र बाजपेयी की अगुवाई में उनको बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रमन गुप्ता, सोनू पांडेय, शशांक सहित कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





