Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaस्वर्गीय संजय गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

स्वर्गीय संजय गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Congressmen paid tribute to late Sanjay Gandhi on his 41st death anniversary

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या‌। (Ayodhya) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व महासचिव तेजतर्रार नेता स्वर्गीय  संजय गांधी  की 41वीं पुण्यतिथि पूरे श्रद्धापूर्वक कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन रिकाबगंज में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद शरीफ व संचालन महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने किया। कांग्रेसी वक्ताओं ने स्वर्गीय संजय गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेज तर्रार शैली और दृढ़ निश्चयी सोच की वजह से वो देश के युवाओं के अत्यंत करीब थे स्वर्गीय  संजय गांधी  अपनी सादगी और स्पष्ट विचारों वाले भाषण के लिए भी जाने जाते हैं आज उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर हमें कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से जिला सचिव मोहम्मद अहमद टीटू,युवा नेता दिनेश यादव,अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार सोनकर,छेदी सोनकर,अर्जुन सोनकर,चंचल सोनकर,राजेश यादव,राकेश यादव गुड्डू,वीरेंद्र सैनी,गौसिया अमैरा शरीफ टुकटुक आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular