Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeन्यूरोलॉजी की नई ओपीडी का हुआ उद्घाटन 

न्यूरोलॉजी की नई ओपीडी का हुआ उद्घाटन 

न्यूरोलॉजी की नई ओपीडी का हुआ उद्घाटन 
प्रदेश में स्वास्थ्य के बढ़ते हालात को देखते हुए सरकार नई तकनीकियों संबंधित वस्तुओ को मुहैया करने में सक्रिय हुई है। ऐसे में पिछले दिनों बलरामपुर अस्पताल के बाद केजीएमयू में भी स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
लखनऊ केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग की नई ओपीडी का उद्घाटन किया गया । यह न्यूरोलॉजी विभाग डॉक्टर रविन्द्र कुमार गर्ग के नेतृत्व में नई ओपीडी की शुरुवात की गई।  जिसके अब यह हेड है।  उद्घाटन समारोह में केजीएमयू के वीसी प्रो0 एमएलबी भट्ट भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान केजीएमयू के सीएमएस प्रो0 एस एन शंखवार,  संचालन विशेषज्ञ डॉ हरदीप सिंह , डॉ नीरज कुमार कई वरिष्ठ विभागीय डॉक्टर मौजूद रहे।
केजीएमयू के सीएमएस प्रो0 एसएन शंखवार  ने बताया कि पीपीडी  में 8 और विशेष रोगों का भी इलाज हो सकेगा। यह विशेष ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को मासिक आधार पर चलती रहेगी। 
वही डॉ नीरज कुमार ने बताया कि इन सेवाओं से न्यूरोलॉजी के जटिल रोगों के रोगियों को लाभ मिलेगा। इस न्यूरोलॉजी की नई यूनिट का संचालन विशेषज्ञ डॉक्टर पी के शर्मा डॉक्टर आरके गर्ग डॉक्टर नीरज कुमार डॉ राजेश वर्मा डॉ श्वेता पांडे डॉक्टर हरदीप सिंह मल्होत्रा जैसे वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा चलाया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular